
अगर आपको हिंदी कविता ( poetry in hindi ) पढना पसंद है तो ये कविता आपके लिए है . इस कविता की हर लाइन अलग अलग विषयो पे बात करती है . कविता की कुछ लाइन प्रेम पर (love poetry in hindi ) बात करती है तो , कुछ लाइन जीवन के दर्द पे ( sad poetry in hindi ) और कुछ लाइन ऐसी है जो आपको जीने के लिए मोटिवेशन देगी ( motivational poetry in hindi ) . एक ही कविता में ये सारे भाव काफी गहराई से छुपे हुए है . पहले हम कविता देखेंगे फिर आखिर में उसका अर्थ संक्षिप्त में देखेंगे .
Table of Contents
Love poetry in hindi : कैसी ये रात है
कैसी ये रात है कैसी ये रूत है
क्यूं याद मुझे आज तेरी आई बहुत है
कर रहे मुझ को हर जगह बदनाम ये
शहर के लोग तेरे फैला रहे झूठ है
तू मिलती नहीं है मै ढूंढता नहीं हूं
क्यूं क़िस्मत मेरी मुझ से खफा बहुत है
तूफ़ानों से कितने मै लड़ कर आया हूं
तू जानता है मेरे हौसले अटूट है
अश्क मेरी आंखो से बहे है इतने
और लोग कहते है कि आज बारिश बहुत है
धड़कता है मुझ में पर मुझ में नहीं है
ये दिल मेरा मुझ से छुपाता बहुत है
- आढांगळे प्रशांत
इस sad कविता का अर्थ ( sad poetry in hindi )
ये जीवन पर आधारित हिंदी कविता ( hindi poetry on life ) है . जो रोमांटिक भी है ( romantic poetry in hindi ) . यहाँ कवी अपनी प्रेमिका से दूर रहता है इसीलिए उसको उसके प्रेमिका की याद आ रही है . वो कह रहा है की ये कैसा मौसम है ये कैसी रात है जो आज मुझे तेरी याद बहुत आने लगी है .
कवी कहता है की तेरे शहर के लोग मुझे बेवजह हर जगह बदनाम कर रहे है . वो मेरे बारे में झूठी अफवाए फैला रहे है . कवी आगे अपने किस्मत के बारे में कहता है की, मै मेरी किस्मत बदलने के लिए कुछ करता भी नहीं और मुझे मेरी किस्मत मिलती भी नहीं है . मुझे लगता है मेरी किस्मत मुझसे नाराज है ( यहाँ किस्मत का दुसरा अर्थ उसकी प्रेमिका भी हो सकता है ).
आगे कविता motivational बनती है ( motivational poetry in hindi ) . कवी कहता है की तू जानता है मै कितनी मुसीबतों से लड़कर आया हु . और इसके बावजूद मेरे हौसले अभी भी अटूट है . मै अभी भी आगे बढ़ रहा हु .
कवी आगे कहता है की आज मै इतना रोया हु जैसे की कही बरसात हुई हो . मै मेरे दर्दो से इतना परेशान हु इतना दुखी हु की जब मै रोता हु लोगो को लगता है बारिश हो रही है
कवी आगे कहता है की मेरा दिल मुझमे धडकता है लेकिन ये मुझ में नहीं है ये तो मेरे महबूब के पास है . मतलब मेरा ही दिल मुझसे ही ये बाते छुपाने लगा है
इस hindi poetry on life को कहाँ इस्तेमाल करे
ये कविता motivational है , sad है और romantic भी है . इसको आप अपने दोस्त को या प्यारे व्यक्ति को भेज सकते हो . इस कविता की कुछ लाइन आप आपके instagram और facebook के फोटो के लिए कैप्शन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है . मै आशा करता हूँ की आपको ये कविता पसंद आयी होगी . अगर आपको ये पसंद आए तो अपनों दोस्तों में इस कविता को और इस लेख को जरुर शेयर करे . अगर आप इस कविता सुनना चाहते हैं तो YouTube पर सुन सकते हैं वीडियो नीचे दिया है. शुक्रिया !

Prashant Adhangle इस ब्लॉग (poeticsoul.blog) के Founder और लेखक है . Prashant ने Physics विषय में अपनी Master degree कियी है . उन्हें कविता लिखने का शौक है . वो हिंदी और मराठी में कविता लिखते है. Prashant महाराष्ट्र के नाशिक शहर के छोटे से गाँव देवगांव के रहने वाले है .